फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Conveyed the message to invest thoughtfully and wisely.

Sonebhadra News: सोच कर, समझ कर इन्वेस्ट कर... का संदेश दिया

Mon, 17 Aug 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Conveyed the message to invest thoughtfully and wisely.
ओबरा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य वक्ता कौशलेंद्र सिंह।स्रोत संस्थान
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के वाणिज्य संकाय में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज-आईपीएफटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभूति बाजार परिचय विषय पर एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता कौशलेन्द्र सिंह (एनएससी वाराणसी) ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को वित्तीय प्रबंधन, निवेश की बारीकियों तथा सुरक्षा उपायों पर प्रकाश डालते हुए सोच कर, समझ कर, इन्वेस्ट कर का संदेश दिया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के विनियोग, उनके लाभ व हानि, निवेश के अलग-अलग माध्यमों जैसे शेयर, म्यूचुअल फंड्स, एफडीआर आदि के बारे में बताया तथा उनमें होने वाले जोखिम और रिटर्न की समझ विकसित करने पर जोर दिया। वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए दैनिक जीवन में अनुशासित बचत के महत्व को समझाया। शेयर बाजार की बुनियादी कार्यप्रणाली और कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि के लिए इक्विटी में निवेश की भूमिका और अवसरों की जानकारी दी। सुरक्षित निवेश के विकल्पों जैसे बॉण्ड्स और सरकारी प्रतिभूतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोंजी स्कीमों, फर्जी टिप्स और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहने एवं सेबी पंजीकृत सलाहकारों पर ही भरोसा करने की सलाह दी। कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने वित्तीय प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। संचालन आयोजन सचिव डॉ. विकास कुमार, सह-आयोजन सचिव डॉ. विभा पांडेय एवं डॉ. संघमित्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed