{"_id":"6a834e05990292c29d0e4ddf","slug":"heroin-being-brought-from-lucknow-in-luxury-vehicles-six-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-151570-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: लग्जरी वाहनों में लखनऊ से ला रहे थे हेरोइन, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: लग्जरी वाहनों में लखनऊ से ला रहे थे हेरोइन, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/चोपन। ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोपन बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास दो वाहनों में सवार छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.204 किलो हेरोइन, छह मोबाइल फोन और 1550 रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 2.40 करोड़ रुपये है। इसे लखनऊ से लाया जा रहा था। तस्करी में इस्तेमाल थार और क्रेटा की कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान डाला निवासी आयुष जायसवाल, धर्मवीर, सुधीर कुमार उर्फ छोटू, सूरज उर्फ अभिषेक, जितेंद्र कुमार और अनपरा के पूर्वी परासी निवासी दीपक साहू के रूप में हुई। उनके विरुद्ध थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
सोमवार को चोपन प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, एसओजी प्रभारी नागेश सिंह और डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान रॉबर्ट्सगंज की ओर से दो वाहनों में हेरोइन लेकर तस्करों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेरेबंदी की। कुछ देर बाद वाराणसी नंबर की क्रेटा और गौतमबुद्धनगर के नंबर वाली थार संख्या आती दिखाई दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान थार से 696 ग्राम और क्रेटा से 508 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों वाहनों से कुल 1.204 किलो हेरोइन, छह मोबाइल फोन और 1550 रुपये बरामद हुए। वाहनों के वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
अनपरा और ओबरा में होनी थी सप्लाई
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आपस में रुपये लगाकर लखनऊ से हेरोइन खरीदते थे और सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करवाते थे। बरामद हेरोइन की अनपरा और ओबरा क्षेत्र में फुटकर बिक्री की योजना थी। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और नेटवर्क की जांच कर रही है।
पहले से दर्ज हैं कई मामले
गिरफ्तार सुधीर कुमार उर्फ छोटू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के चार, सूरज उर्फ अभिषेक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन और जितेंद्र कुमार के खिलाफ चोरी, मारपीट व अन्य धाराओं में दो मामले दर्ज हैं। धर्मवीर के खिलाफ बभनी थाने में बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज है।