फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanwariya DJ vehicle overturns; seven injured.

Sonebhadra News: कांवड़ियों का डीजे वाहन पलटा, सात घायल

Mon, 17 Aug 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya DJ vehicle overturns; seven injured.
घोरावल। शिवद्वार धाम में जलाभिषेक कर घर लौट रहे कांवड़ियों का डीजे वाहन सोमवार को पेढ़ गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात कांवड़िए घायल हो गए। वाहन पर रखा जनरेटर भी नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से कुछ कांवड़िए झुलस गए। हादसा घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जुड़िया-पेढ़ मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र से कांवड़ियों का दल शिवद्वार में जलाभिषेक करने आया था। पूजा-अर्चना के बाद सभी डीजे वाहन से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान डीजे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में देव सरोज (12), अमित (15), नान्हक बिंद (16), आशीष सरोज (24), हर्ष सरोज (13), अंकित सरोज (17) और देवेश (17) घायल हो गए। घायलों में अधिकांश मिर्जापुर के मलई की बाली और चिंदलीक गहरवार गांव के निवासी बताए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर माधव सिंह और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया।
विज्ञापन

सीएचसी में डॉ. नरेंद्र सरोज, डॉ. एपी सिंह और फार्मासिस्ट अमित सिंह की टीम ने घायलों का उपचार किया। उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed