सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anti-Corruption Team Nabs CMO Office Data Entry Operator While Accepting 50,000 rupees Bribe

UP: सीएमओ कार्यालय के डॉटा एंट्री ऑपरेटर को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के रोडवेज बस अड्डा परिसर में अल्ट्रासाउंड सेंटर के रजिस्ट्रेशन के लिए आरोपी रिश्वत ले रहा था। आरोपी की डाटा एंट्री ऑपरेटर पीसीपीएनडीटी के पद पर संविदाकर्मी के रूप में तैनाती थी।

Anti-Corruption Team Nabs CMO Office Data Entry Operator While Accepting 50,000 rupees Bribe
पकड़ा गया संविदा स्वास्थ्यकर्मी चंचल यादव। - - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP News: सीएमओ कार्यालय में डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात संविदाकर्मी चंचल यादव को एंटी करप्शन यूनिट मिर्जापुर की टीम ने बुधवार को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। वह रोडवेज परिसर स्थित मंदिर के पास मिर्जापुर की एक महिला से अल्ट्रासाउंड सेंटर के रजिस्ट्रेशन के नाम पर रुपये ले रहा था। 

Trending Videos


पकड़े जाने के बाद उसे कोतवाली लाया गया। वहां उससे दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही आरोपी को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत पीली कोठी निवासी मीरा देवी ने मधुपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटर के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि इसके लिए उन्होंने पीसीपीएनडीटी के डाटा इंट्री ऑपरेटर का काम देख रहे चंचल से संपर्क साधा तो, उसने 50 हजार रुपये की मांग की। 

पुलिस ने की कार्रवाई

प्रयास के बाद भी बिना रिश्वत लिए काम न करने कर जिद पर उन्होंने एंटी करप्शन यूनिट मिर्जापुर से संपर्क साधा। टीम ने अपने स्तर से पड़ताल करने के बाद शिकायतकर्ता को रुपये देकर रिश्वत देने के लिए भेजा। रॉबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस अड्डा पहुंचने पर मीरा ने डाटा इंट्री ऑपरेटर को फोन किया। 

उस वक्त वह कलेक्ट्रेट में एक बैठक के सिलसिले में मौजूद था। वहां उसने साथ मौजूद अफसरों से एक परिचित से मिलने के लिए रॉबर्ट्सगंज मार्केट जाने और कुछ देर में ही वापस आने की बात कही। रोडवेज परिसर स्थित मंदिर के पास पहुंचने के बाद जैसे ही उसने मांगे गए रुपये लिए, वैसे ही पास में ही मौजूद टीम ने उसे दबोच लिया। पहले तो उसने पकड़ने वाले को झटक दिया। दोबारा पकड़े जाने पर धक्कामुक्की की। टीम उसे लेकर राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंची। वहां तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई।

इंस्पेक्टर अनिल की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक राॅबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed