सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dragged pregnant daughter-in-law by the hair and attacked her with bricks and stones.

Sonebhadra News: गर्भवती बहू को बाल पकड़कर घसीटा, ईंट-पत्थर से पहुंचाई चोट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dragged pregnant daughter-in-law by the hair and attacked her with bricks and stones.
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव में बहू को पहले बच्चा न होने का ताना दिया गया। जब उसे गर्भ ठहर गया तो उसे प्रताड़ित करने के साथ ही तीन दिन पूर्व उसकी जमकर पिटाई की गई। प्रकरण में एसपी के निर्देश पर बुधवार की रात सास-ससुर और चचेरी ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धरमौली निवासी कविता यादव पत्नी शंभू सिंह यादव ने गत आठ जून को पुलिस लाइन जाकर एसपी से गुहार लगाई थी। आरोप लगाया था कि सात जून की रात नौ बजे वह सबमर्सिबल से पाइप लगा कर पानी भर रही थी। तभी उसकी चचेरी ननद प्रियंका ने पानी बंद कर दिया। उसे खासा ताना दिया। आठ जून की सुबह वह घर में बैठी थी। उसी समय उसकी सास विमलावती, ससुर रामरक्षा और ननद प्रियंका आईं और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गर्भ में पल रहे बच्चे का हवाला देते हुए ताना मारने लगी। बाल पकड़कर घसीटा गया। उसे घूंसे मारे गए और थप्पड़ जड़े गए। ईंट-पत्थर से भी चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। शोरगुल सुनकर पहुंचे पति ने बीच-बचाव किया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed