{"_id":"6a0cae1531bbe69d560d2dd9","slug":"ensure-the-admission-of-all-children-selected-under-the-rte-within-three-days-and-submit-the-verification-report-within-seven-days-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-146698-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आरटीई से चयनित सभी बच्चों का तीन दिन में कराएं प्रवेश, सात दिन में दें सत्यापन रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आरटीई से चयनित सभी बच्चों का तीन दिन में कराएं प्रवेश, सात दिन में दें सत्यापन रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम चर्चित गौड़ ने मंगलवार को निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य-प्रबंधकों की बैठक ली। आरटीई के तहत चयनित सभी बच्चों का तीन दिन के भीतर नामांकन (प्रवेश) सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को हिदायत दी कि एक सप्ताह के भीतर इसकी सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाए।
डीएम ने विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोगों को हिदायत दी कि आरटीई के तहत चयनित किसी भी बच्चे के साथ विद्यालय में असमान व्यवहार न होने पाए। ऐसा हुआ तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए मुकुल आनंद पांडेय और वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अजय कुमार को निर्देशित किया कि सत्यापन आख्या प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर बच्चों को यूनिफार्म एवं पाठ्य पुस्तक के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई पूर्ण कर ली जाए। विद्यालयों की वित्तीय सहायता की धनराशि नियमानुसार सम्बन्धित को प्रेषित करने की कार्यवाही पूर्ण करते हुए उपभोग प्रमाण पत्र शासन/ विभाग को प्रेषित कर दिया जाए।
--
मैं डीएम बोल रहा हूं... आरटीई में अपने बच्चे का प्रवेश क्यों नहीं कराया
बैठक में ही डीएम ने अब तक बच्चों का प्रवेश न कराने वाले कई अभिभावकों से बात की। चतरा में 92 बच्चों में अब तक 79 बच्चों का ही प्रवेश पाते हुए डीएम ने अनन्या मौर्या और प्रिया मौर्या के अभिभावक से फोन पर बात की। उन्होंने जैसे ही कहा कि मैं डीएम सोनभद्र बोल रहा हूं..., अब तक प्रवेश नहीं हुआ, इस पर अभिभावकों का कहना था कि संबंधित विद्यालय परिवहन चार्ज काफी अधिक ले रहा है, इस कारण उन्होंने प्रवेश नहीं कराया। डीएम ने समस्या के समाधान का भरोसा देते हुए प्रवेश कराने की अपील की।
विज्ञापन
बीईओ राॅबर्ट्सगंज महेंद्र मौर्य ने डीएम को जानकारी दी कि राॅबर्टसगंज ब्लॉक में 665 बच्चों में 566 ने प्रवेश ले लिया है। शेष के लिए अभिभावक अलग-अलग कारण बता रहे हैं। इस पर डीएम ने आरुषि पटेल के अभिवावक से बात की और उन्हें प्रवेश के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारियों को सहेजा कि अभिभावकों से समन्वय स्थापित करते हुए तीन दिन के भीतर चयनित सभी बच्चों का प्रवेश करा लिया जाए।
-- -- -
सभी विद्यालयों में कराई जाएं इको क्लब की गतिविधियां
इस दौरान डीएम ने छात्रों के समग्र विकास और व्यवहार परिवर्तन में सकारात्मक बदलाव के लिए उन्हें पर्यावरण एवं समुदाय के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया। कहा कि सभी विद्यालयों में ईको क्लब की गतिविधियां अनिवार्य रूप से कराई जाएं और इसकी संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इस दौरान कई प्रबंधक-प्रधानाचार्यों ने अपनी समस्याएं भी साझा की। डीएम ने कहा कि बीएसए के जरिए सभी की समस्याएं सुलझाई जाएंगी। उन्होंने मौजूद प्रबंधक-प्रधानाचार्य से अपील की कि शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए वह गैर-मान्यता प्राप्त या अवैध रूप से चल रहे विद्यालयों की सूचना उपलब्ध करवाएं कार्रवाई की जाएगी।
-- -
पहले पुराने छात्र होंगे प्रोन्नत, फिर नए छात्रों का होगा पंजीकरण
सीडीओ जागृति अवस्थी, डीआईओएस जयराम सिंह ने विद्यार्थियों का अधिगम स्तर सुधारने के लिए जरूरी जानकारियां दी। वहीं बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने कहा कि यूडायस प्लस पोर्टल पर छात्रों का प्रोग्रेशन (कक्षोन्नति) का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके लिए सभी विद्यालयों को सबसे पहले पुराने छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत (प्रमोट) करना होगा। इसके बाद नए छात्रों का पंजीकरण किया जा सकेगा। सभी नामांकित छात्रों की अपार आईडी बनाई जाएगी इसके लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी है। निर्देश दिया कि कक्षा पांच और कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का अगली कक्षा में अनिवार्य रूप से नामांकन कराया जाए। साथ ही परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण में जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहे, इसके लिए छात्रों का अधिगम स्तर को सुधारने पर खास ध्यान दिया जाए। प्रबंधकों से अपील की कि वह अपने स्तर से सभी अभिभावकों को ''''फैमिली आईडी'''' बनवाने के लिए निरंतर करें। इस मौके पर आरटीई प्रभारी विवेक कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos