फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR against two doctors in woman's death case

Sonebhadra News: महिला की मौत मामले में दो डॉक्टरों पर प्राथमिकी

Fri, 17 Jul 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
FIR against two doctors in woman's death case
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में संचालित हो रहे सोनभद्र मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सक डाॅ. विजय कुमार सिंह और मां राजवंती हास्पिटल चितईपुर वाराणसी के डाॅ. संदेश कुमार सिंह के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोपन थाना क्षेत्र के रेक्सहवां निवासी विनोद कुमार यादव का आरोप है कि 29 अप्रैल 2022 को अपनी मां समिता देवी को कूल्हे में फ्रैक्चर और दर्द की शिकायत पर सोनभद्र मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉ. विजय कुमार सिंह ने बेहतर चिकित्सा सुविधा का हवाला देते हुए वाराणसी मां राजवंती हॉस्पिटल रेफर कर दिया। तीन मई 2022 को वहां सर्जरी की गई, जिसमें एनेस्थोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. संदेश कुमार सिंह शामिल थे। सर्जरी के बाद हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद बाद ही उनके मां की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मामला चोपन में दर्ज किया गया था। वहां से स्थानांतरित होकर कोतवाली को मिला है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed