सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire breaks out in scrap shop while copper is being melted

Sonebhadra News: काॅपर गलाते समय कबाड़ की दुकान में लगी आग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in scrap shop while copper is being melted
ओबरा में कबाड़ की दुकान में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी।संवाद
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। नगर के गैस गोदाम रोड पर वन विभाग गेट के पास स्थित कबाड़ की दुकान में बुधवार की दोपहर आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ओबरा परियोजना के सीआईएसएसफ और चोपन अग्निशमन केंद्र के दो वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग इतनी विकराल थी कि एहतियातन अगल बगल के घरों से लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
Trending Videos

वन विभाग गेट के पास सुनील कुमार अग्रहरि के एक खाली प्लाॅट में कबाड़ की दुकान है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब एक बजे दुकान में काॅपर गलाया जा रहा था। इसी दौरान चिंगारी से तिरपाल में आग लग गई और धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निशमन के उपकरण नहीं होने से आग बढ़ती गई और पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आसपास बस्ती होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने सिलिंडर आदि निकाले और खुद घरों से बाहर निकल गए। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि करीब 6 लाख का सामान नष्ट हो गया है। ओबरा प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। अभी आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed