सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gau Seva Commission Vice-Chairman Angered by Poor-Quality Fodder

Sonebhadra News: खराब चारा देख गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष खफा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gau Seva Commission Vice-Chairman Angered by Poor-Quality Fodder
विज्ञापन
घोरावल। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को घोरावल तहसील क्षेत्र के केवली मय देवली गांव में स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर गोवंशों की व्यवस्था में खामियां पाए जाने पर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें अपने साथ ले गए।
Trending Videos

आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला शुक्रवार दोपहर 12 बजे केवली मय देवली गांव में स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र पहुंचे और करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रय स्थल में खराब गुणवत्ता का चारा देख वह भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक के विपरीत छोटे-बड़े और बीमार पशुओं को एक साथ ही रख गया था। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह गौ सेवा केंद्रों की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखें। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी विकास सिंह पर नाराजगी जताई और उन्हें अपने साथ गाड़ी में लेकर जिला मुख्यालय चले गए। इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आयोग के उपाध्यक्ष ने केवली मय देवली में बृहद गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और वहां पर व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed