फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Heavy downpour in Chhapka-Lodhi

Sonebhadra News: छपका-लोढ़ी में झमाझम बारिश

Thu, 16 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Heavy downpour in Chhapka-Lodhi
श​क्तिनगर- वाराणसी राजमार्ग छपका में हल्की बारिश का नजारा। संवाद
जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रहा। रॉबर्ट्सगंज नगर के छपका और लोढ़ी क्षेत्र में दोपहर के समय तेज बारिश हुई, जबकि चुर्क मोड़ के आगे अधिकांश इलाके सूखे रहे। रॉबर्ट्सगंज नगर तथा इसके पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में केवल हल्की बूंदाबांदी हुई। वातावरण में नमी 91 प्रतिशत तक पहुंचने से दिनभर चिपचिपी उमस बनी रही और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र, चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को अधिकतम 34.4 और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर हो रही छिटपुट बारिश के कारण फिलहाल मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed