फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High alert on the anniversary of the Obbha incident; roadblocks set up at several locations.

Sonebhadra News: उभ्भा कांड की बरसी पर अलर्ट की स्थिति, कई जगहों पर रही नाकेबंदी

Fri, 17 Jul 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
High alert on the anniversary of the Obbha incident; roadblocks set up at several locations.
घोरावल क्षेत्र के उभ्भा कांड की सातवीं बरशी पर गांव में मौजूद लोग। स्रोत स्वयं
उभ्भा कांड की सातवीं बरसी पर भी उभ्भा गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। उभ्भा-कन्हारी मार्ग, प्राथमिक विद्यालय उभ्भा, घटनास्थल समेत कई जगहों पर पुलिस की नाकेबंदी रही। उभ्भा कांड के घटनास्थल पर जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास बैरियर लगा कर लोगों का आवागमन रोका गया।
विज्ञापन

मृतकों के परिवारीजन और ग्रामीण घटनास्थल पर बरसी व श्रद्धांजलि कार्यक्रम मनाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। बताते चलें कि आदिवासी बहुल उभ्भा गांव में गांव में 17 जुलाई 2019 को दो पक्षों में जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष हुआ था।
विज्ञापन

इसमें गोंड बिरादरी की 4 महिलाओं समेत 11 की मौत हो गई थी, जबकि 28 लोग घायल हुए थे। शुक्रवार को सातवीं बरसी पर पूरे दिन अलर्ट की स्थिति बनी रही। दोपहर 12 बजे जैसे ही लोगों का जमावड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के आवास पर होना शुरू हुआ पुलिस व प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। वहां से ग्रामीण घटना के शिकार हुए लोगों तस्वीरें और फूल माला लेकर आगे बढ़े, मगर एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी, सीओ राजेश राय, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उभ्भा चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने उन्हें प्राथमिक विद्यालय उभ्भा के पास रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed