सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Holi: OPD to remain closed today, emergency services to continue

होली : आज ठप रहेगी ओपीडी, आकस्मिक सेवाएं चलती रहेंगी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Holi: OPD to remain closed today, emergency services to continue
विज्ञापन
सोनभद्र। रंगों के त्योहार होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। बुधवार चार मार्च को जिले के मेडिकल कॉलेज सहित सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आकस्मिक सेवाएं 24 घंटे संचालित की जाएंगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि बर्न यूनिट, पैथोलॉजी और ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की तैनाती की जाए। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार राय ने जिले की सभी आठ सीएचसी और पीएचसी पर दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और 102 व 108 एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। ताकि आपात काल में फाैरी ताैर पर सेवा दी जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed