{"_id":"69a71da782f56bace30b8ae1","slug":"two-people-died-in-a-road-accident-in-robertsganj-kotwali-area-in-sonbhadra-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शिक्षक सहित दो की मौत और एक गंभीर, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शिक्षक सहित दो की मौत और एक गंभीर, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार
जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार शिक्षक कुबेर प्रसाद (58) निवासी अईलकर थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र नई बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंडियन आयल कॉरपोरेशन के नई बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार शिक्षक कुबेर प्रसाद (58) निवासी अईलकर थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र नई बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बुलेट पर अनस राजा (21), नुमान (19) और अमन निवासी कम्हारी थाना राबर्ट्सगंज सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि कुबेर प्रसाद और अनस राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नुमान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को पुलिस ने तत्काल अपने सरकारी वाहन से जिला अस्पताल लोढ़ी भिजवाया।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नई बाजार उपनिरीक्षक धर्म नारायण भार्गव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
