सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband Strangles Wife to Death with Gamcha in Sonbhadra

UP Crime: नशे में धुत राजमिस्त्री ने गमछे से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, शराब पीने को लेकर होता था विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 28 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। पत्नी शराब पीने के लिए टोकती थी, इसी बात से नाराज होकर पति ने उसकी हत्या कर डाली। 

Husband Strangles Wife to Death with Gamcha in Sonbhadra
पुलिस ने दी घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे पति को पत्नी का टोकना इतना बुरा लगा कि उसने गमछे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। घटना शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार की है। मृतका आशा देवी (42) के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसकी मां फूलमति की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पति महेंद्र की तलाश की जा रही है।



क्या है पूरा मामला
ओबरा के भलुआ टोला निवासी महेंद्र राजमिस्त्री का काम करता है। वह अपनी पत्नी आशा देवी के साथ खड़िया बाजार में किराए के मकान में रहता है। महेंद्र और आशा की यह दूसरी शादी थी। आशा के पहले पति की मौत चुकी है, जबकि महेंद्र की पत्नी उसे छोड़ चुकी है। दोनों करीब 25 साल से साथ रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक महेंद्र नशे का आदी था। इसे लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। बताते हैं कि बुधवार की रात नशे में धुत होकर महेंद्र घर पहुंचा। पति को इस हालत में देखकर आशा ने कड़ी नाराजगी जताई। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गुस्से में आकर महेंद्र ने गमछे से आशा का गला घोंट दिया। खुद को बचाने का प्रयास करते हुए आशा चीखती-चिल्लाती रही। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। लोगों ने सूचना शक्तिनगर थाने में दी। आशा का मायका सिंगरौली के बैढ़न थाना क्षेत्र के कचनी गांव में था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर उसकी मां फूलमति देवी और भाई मौके पर पहुंचे। पिपरी सीओ हर्ष पांडेय, शक्तिनगर एसओ सत्येंद्र राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।

क्या बोले अधिकारी
पारिवारिक विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत पति ने गमछे से गला कसकर पत्नी की जान ले ली। पड़ोसियों से मिली सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। मृतका की मां के तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। -हर्ष पांडेय, सीओ पिपरी 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed