{"_id":"6adb9bc54cbdfa48dc070a81","slug":"inauguration-of-a-three-day-youth-leadership-training-program-sonbhadra-news-c-194-1-son1010-155199-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का शुभारंभ
विज्ञापन
म्योरपुर के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण में मौजूद लोग
स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित वनवासी सेवा आश्रम में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को सांविधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के साथ संगठन निर्माण तथा ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना है।
‘वी द पीपल अभियान’ से जुड़े मुख्य वक्ता अमीनुद्दीन और रसना ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण दिया। सामूहिक चर्चा, समूह गतिविधियों और सहभागितापूर्ण अभ्यासों के जरिए युवाओं को अपने विचार रखने, स्थानीय समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान श्रमदान, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नारा लेखन एवं उद्घोष, प्राकृतिक प्रार्थना और सर्वधर्म प्रार्थना जैसी गतिविधियां भी की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग, एकता और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
परियोजना प्रबंधक प्रदीप पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को गांव की समस्याओं की पहचान करने, ग्राम सभा की बैठकों में सक्रिय भागीदारी निभाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से समस्याओं का समाधान खोजने के लिए तैयार करना है। इससे युवा अपने गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में प्रदीप पांडेय के साथ सौरभ कुमार, चंद्रवती बहन, कैलाश प्रसाद और प्रीति सहयोग कर रहे हैं।