सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kiran became the Mahamandaleshwar of the Kinnar Akhara

Sonebhadra News: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं किरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kiran became the Mahamandaleshwar of the Kinnar Akhara
सनातनी किन्नर अखाडे़ के लिए किरण नंदगिरी महामंडलेश्वर की पदवी का पट्टाभिषेक किया गया-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। नगर के एक निजी होटल में बुधवार को सनातनी किन्नर अखाड़े की ओर से पट्टाभिषेक समारोह किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किरण नंदगिरी को सोनभद्र की महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक कर दायित्व सौंपा गया। समारोह के दौरान किन्नर समाज के लोगों ने नृत्य और उत्सव के साथ खुशी मनाई।
Trending Videos

कार्यक्रम में सनातनी किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि अखाड़ा सनातन धर्म, सांस्कृतिक मूल्यों, गोसेवा और गंगा संरक्षण के लिए कार्य करता रहेगा। साथ ही संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जाएगी। पट्टाभिषेक से पूर्व अखाड़ा के सदस्यों ने नगर में शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम में आरती नंद गिरि, संजना नंद गिरि, नैना नंद गिरि, शोभा नंद गिरि और विशाखा आनंद गिरि आदि शामिल हुए। निरंजन जायसवाल, संदीप तिवारी, ममता सोनी, विजेंद्र, राजकुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed