सोनभद्र। चिल्ड्रेन फिटनेस क्लब की ओर से मंगलवार को उत्तर मोहाल स्थित होटल अरिहंत में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-7, अंडर-10 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-16 बालक वर्ग में कुशाग्र सिंह प्रथम, अभियांश सोनी द्वितीय और श्याम कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनिष्का यादव प्रथम और समृद्धि सिंह द्वितीय रहीं। अंडर-10 बालक वर्ग में आयुष्मान प्रथम, आयुष्मान प्रजापति द्वितीय और प्रांजल यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नौमी सिंह, अद्रिता जायसवाल और आकाश्या यादव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-7 बालक वर्ग में व्योम सिंह, वैभव और इवान जायसवाल ने स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में ईशान्वी प्रजापति विजेता रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को खेलों से जुड़कर स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व सीएमडी विजय कुमार जैन के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। उन्होंने स्विमिंग पूल समेत अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराकर आयोजन को बेहतर बनाने में सहयोग किया। हेड कोच जय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि क्लब का उद्देश्य बच्चों में तैराकी के प्रति रुचि बढ़ाना और खेल भावना को विकसित करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया। पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन ने खिलाड़ियों उत्साह वर्धन करते कहा कि बच्चे देश के भविष्य है, इन्हें हर क्षेत्र में निखारने की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. रेखा प्रजापति, ऋतिक जैन, विकास मिश्रा, सुरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।