फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smuggler arrested with illegal cannabis while en route from Odisha to Prayagraj-Kaushambi in Sonbhadra

Sonbhadra News: सब्जियों की आड़ में गांजा तस्करी, प्रयागराज जा रही 50 किलो की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 01:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 03 Aug 2026 01:22 PM IST
सार

Sonbhadra News: ओडिशा से प्रयागराज तस्करी कर ले जा रहे गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ये कार्रवाई बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। 

विज्ञापन
Smuggler arrested with illegal cannabis while en route from Odisha to Prayagraj-Kaushambi in Sonbhadra
तस्करी के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के बभनी क्षेत्र में रविवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कारीडाड सेवाकुंज आश्रम के पास पिकअप से तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजा और एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त टीम द्वारा एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन बरामद किया गया है। टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध गांजा तस्करी से संबंधित अभियुक्त क्षेत्र में आने वाला है। 
विज्ञापन


सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा थाना बभनी के कारीडाड गांव के समीप सेवाकुज आश्रम के पास चेकिंग की जा रही थी। शाम 6 बजे संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 50 किलो 500 ग्राम  गांजा बरामद हुआ। मौके से वाहन चालक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पवन पाल पुत्र अवध नारायण पाल, निवासी गोहानी कलां, थाना चरवां, जनपद कौशाम्बी, उम्र करीब 28 वर्ष बताया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ओडिशा से अवैध गांजा लाकर प्रयागराज एवं कौशाम्बी सहित अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था। 


इसे भी पढ़ें; रंजिश में खूनी संघर्ष: लाठी- डंडे और ईंट से हमला कर अधेड़ की हत्या; दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर

तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बभनी पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम विधिक में जुट गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह, प्रभारी एएनटीएफ गाजीपुर , उपनिरीक्षक मक्खन लाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed