फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Loan sharks vandalized the office of the Ward No. 7 councilor over outstanding dues.

Sonebhadra News: वार्ड नंबर सात के सभासद के कार्यालय में बकाया रुपये के लिए सूदखोरों ने की तोड़फोड़

Wed, 01 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Loan sharks vandalized the office of the Ward No. 7 councilor over outstanding dues.
पीडीडीयू नगर के वार्ड संख्या सात में सभासद कार्यालय में क्षतिग्रस्त पड़ी कुर्सियां। स्रोत:-जागर
नगर के वार्ड नंबर सात पथरा भाग दो के सभासद संतोष कुमार के कार्यालय में मंगलवार को सूदखोरों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी तो सूदखोर भाग गए। सभासद का आरोप है कि सूदखोरों ने कुर्सियां तोड़ने के साथ ही कई महत्वपूर्ण कागज भी फाड़ दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, सभासद ने एक व्यक्ति से पांच प्रतिशत ब्याज पर दो लाख रुपये उधार लिए थे। उन्होंने ब्याज समेत सवा लाख रुपये चुकता कर दिया था। मंगलवार की सुबह वह अपने कार्यालय में बैठे थे तभी ब्याज पर रुपये देने वाले दो लोग उनके पास आए और बकाया 75 हजार रुपये मांगने लगे। इस पर उन्होंने कुछ दिनों में ब्याज सहित लौटाने की बात कही। दोनों ने तुरंत रुपये वापस करने की बात कही। इस पर उनकी दोनों से बहस हो गई। इसके बाद दोनों ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्हें गालियां दीं। इसके बाद कार्यालय में पड़ी कुर्सियां तोड़ दी और कागजात फाड़ दिए। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed