फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra taken out amidst heavy rain.

Sonebhadra News: झमाझम बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Fri, 17 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra taken out amidst heavy rain.
एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित संगम कल्ब में भगवान जगरनाथ भगवान का पूजा अर्चन करते कार्यकारी निर्द
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित रिहेंदेश्वर महादेव मंदिर से बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई। झमाझम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालु जयघोष के साथ रथयात्रा में शामिल हुए। रथयात्रा रिहंदेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर एनटीपीसी आवासीय परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संगम क्लब पहुंची। यहां कार्यकारी निदेशक संजय असाटी और वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष नीलू असाटी ने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर उन्हें संगम क्लब में विराजमान कराया। इसके बाद मंगला आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से आरती कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर योगेश त्रिपाठी, प्रमोद द्विवेदी, पवन कुमार मिश्र, जीसी साहू, राजेंद्र साहू, सुनील बास्के, संजय कुमार, रिंकेश, अवनीश पांडेय, एसबी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed