सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mathura defeated Danapur Railway by five wickets.

Sonebhadra News: मथुरा ने दानापुर रेलवे की टीम को पांच विकेट से दी शिकस्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura defeated Danapur Railway by five wickets.
अनपरा के सीआईएसएफ ग्राउंड में मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे 23वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार का मुकाबला एलीट क्रिकेट क्लब मथुरा और दानापुर रेलवे के बीच खेला गया। मथुरा की टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
Trending Videos

प्रतियोगिता के 11वें दिन मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ सोनभद्र के अध्यक्ष दलबीर सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दानापुर रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। रोहित रंजन ने 39 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रनों पारी खेली। मथुरा के सबसे सफल गेंदबाज आरुष कुमार ने पांच ओवर में 21 रन देकर दो विकेट झटके। जवाब में उतरी एलीट क्रिकेट क्लब मथुरा की टीम ने पांच विकेट खोकर 18.3 ओवर में आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मुकाबले में मथुरा ने दानापुर रेलवे को पांच विकेट से हरा दिया। मथुरा के सबसे सफल बल्लेबाज विशाल चौहान ने 34 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय 58 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं दानापुर रेलवे के गेंदबाज राजा विशाल ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ सोनभद्र के अध्यक्ष दलबीर सिंह द्वारा एलीट क्लब मथुरा के आलराउंडर खिलाड़ी आरुष कुमार को दिया गया। इस मुकाबले में निर्णायक की भूमिका में रोशन सिंह व सूर्यप्रकाश चौरसिया ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed