सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP leaders protested against the increase in cylinder prices by banging plates.

Sonebhadra News: सपा नेताओ ने थाली बजाकर किया सिलिंडर के दाम बढ़ने का विरोध

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
SP leaders protested against the increase in cylinder prices by banging plates.
राबट्सगंज में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज में पन्नूगंज रोड पर प्रदर्शन किया। थाली बजाकर और सिलिंडर को माला पहनाकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध जताया।
Trending Videos

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया है। रसोई गैस की कीमत बढ़ने से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है और इसका सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है। गीता भारती ने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है। महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता महंगाई से परेशान है। घरेलू गैस सिलिंडर के साथ कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। आटा, चावल, दाल, चीनी और पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन में सुशीला भारती, संतोषी भारती, नंदनी बिंद, आजाद पटेल, सुरेश अग्रहरि, जुनैद अंसारी, अरविंद सरोज, मुन्ना कुशवाहा, हिफाजत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed