फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MEIL planted 327 saplings at Anpara

Sonebhadra News: एमईआईएल अनपरा में लगाए गए 327 पौधे

Mon, 13 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
MEIL planted 327 saplings at Anpara
एमईआईएल अनपरा परियोजना परिसर में पौधरोपण करते अ​धिकारी। स्रोत संस्थान
अनपरा। प्रदेश सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड के परियोजना परिसर में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं मातृ सम्मान का संदेश देते हुए 327 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना के संचालन एवं मरम्मत विभाग प्रमुख संतोष कुमार दुबे ने अपनी माता के नाम पर पौधा लगाकर किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक कुलदीप शर्मा, वरिष्ठ महाप्रबंधक एस.डी. सिंह, शिशिर रमन श्रीवास्तव, अजय पांडा तथा लोकेश मनेरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। अनपरा नगर के विभिन्न वार्डों में रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में कर्मचारियों एवं आम जनता के साथ कुल पांच हजार पौधे लगाए। नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने फलदार पौधा लगाकर शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि सरकार के अभियान में सभी अपनी सहभागिता दर्ज कर अपनी मां के नाम कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें। लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सभासद राकेश बैसवार, जैनुअल आब्दनी उर्फ जॉनी, उर्मिला देवी, रामनरेश बैसवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed