फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Sangh conveyed the message of nation-building and social harmony

Sonebhadra News: संघ ने दिया राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता का संदेश

Mon, 13 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The Sangh conveyed the message of nation-building and social harmony
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सोनभद्र नगर का वन विहार कार्यक्रम रविवार को पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों के बीच आत्मीयता, संगठनात्मक समन्वय, प्रकृति संरक्षण और समाज जीवन में सक्रिय सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा। इस दौरान खेल, समूह गतिविधियां, गीत, परिचय, सामूहिक भोजन और बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सह नगर संघचालक संतोष एवं नंदलाल मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता नंदलाल ने कहा कि वन विहार केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन की ऊर्जा, संस्कार और आत्मीयता को सुदृढ़ करने का प्रभावी आयोजन है। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य करता है। शताब्दी वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे पंच परिवर्तन को समाज जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल, जिला प्रचारक राहुल, जिला कार्यवाह दिनेश, विभाग कार्यकर्ता रामलगन, अवध, नीरज, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, जिला प्रचार प्रमुख नीरज, जिला शारीरिक प्रमुख राजीव, नगर कार्यवाह विश्वनाथ, सह नगर कार्यवाह अनिल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख आशुतोष, नगर शारीरिक प्रमुख नीतीश, नगर बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed