फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mini-secretariats under lock and key; *Lekhpals* and secretaries do not hold office there

Sonebhadra News: मिनी सचिवालयों पर तालों की पहरेदारी, नहीं बैठते लेखपाल-सचिव

Tue, 14 Jul 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mini-secretariats under lock and key; *Lekhpals* and secretaries do not hold office there
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कूरा ग्राम पंचायत ​स्थित पंचायत भवन के गेट पर लटकता ​ताला। संवाद
सोनभद्र। ग्राम पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने के शासन के निर्देश धरातल पर बेअसर नजर आ रहे हैं। ग्राम सचिवालयों में सचिव और लेखपाल की नियमित उपस्थिति के दावे हकीकत से कोसों दूर हैं। सोमवार को रॉबर्ट्सगंज, चतरा और नगवां विकास खंड की सात ग्राम पंचायतों में की गई पड़ताल में अधिकतर मिनी सचिवालयों पर ताले लटकते मिले, जबकि कई स्थानों पर भवन खुले होने के बावजूद सचिव और लेखपाल अनुपस्थित मिले। ऐसे में ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी ब्लॉक और तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिला मुख्यालय और सदर ब्लॉक से महज तीन किमी की दूरी पर संचालित कूरा ग्राम पंचायत भवन पर दोपहर में 1.15 बजे पड़ताल की गई। इस दौरान मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला। सभा कक्ष, प्रधान कक्ष में ताला लटकता मिला। कंप्यूटर कक्ष भी बंद रहा। आसपास के ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि दो दिन पहले ग्राम पंचायत भवन में रखा कंप्यूटर, इन्वर्टर और बैटरी चोरी हो गया, तब से मुख्य गेट पर ताला बंद होने लगा। इससे पहले मुख्य गेट खुला रहता था। वहीं परिसर में पानी आपूर्ति के लिए लगा टंकी शोपीस साबित हो रहा है। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी संजीदा नहीं हैं। आसपास के ग्रामीण पुष्पा, सहदेव आदि ने बताया कि भवन में कभी-कभार सचिव आते हैं, मगर लेखपाल नहीं आते। लेखपाल कौन हैं, अधिकांश ग्रामीण जानते भी नहीं हैं। इसके बाद करीब पांच किमी की दूरी पर स्थित चुर्क ग्राम पंचायत टीम पहुंची। चुर्क नगर पंचायत से सटे चुर्क गांव में मिनी सचिवालय खुला मिला। यहां ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के प्रतिनिधि रामप्रवेश यादव और पंचायत सहायक उपस्थित मिले। कुछ ग्रामीण जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे थे, प्रधान प्रतिनिधि की तरफ से उनका प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव विजय बहादुर आते हैं। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल नहीं आते हैं। अब तक ग्राम पंचायत नहीं पहुंचे हैं। इससे जमीन संबंधित समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कश्यप का कहना है कि क्षेत्र लंबा होने की वजह से वह अलग-अलग दिनों में ग्राम पंचायतों में पहुंचते हैं। जल्द ही वह चुर्क ग्राम पंचायत भी जाएंगे। वैनी। नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत वैनी स्थित मिनी सचिवालय के गेट पर सोमवार को ताला लटकता मिला। ताला बंद होने की वजह से मिनी सचिवालय काम से जाने वाले ग्रामीणों की भी आवाजाही कम रही। वैनी में कानूनगो के भी बैठने का निर्देश है, मगर कानूनगो को कौन कहे क्षेत्रीय लेखपाल भी गांवों में नहीं पहुंच रहे हैं। इससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। नगवां ब्लॉक के चकया स्थित मिनी सचिवालय पर भी ताला लटकता मिला। ग्राम पंचायत में सामूहिक रूप से साफ-सफाई कराई गई। बावजूद इसके ग्राम पंचायत का ताला नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed