लूट-छिनैती के मामले में फरारी काट रहे आरोपों के खिलाफ नोटिस चस्पा करती पुलिस। - पुलिस
Link Copied
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इको पॉइंट के पास पिछले साल चचेरे भाई-बहन से हुई लूट-छिनैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी नंदन उर्फ चंदन को भगोड़ा घोषित किया गया है। लगातार फरारी के चलते उसके घर-मकान के साथ दीवारों और बिजली के खंभों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। एक माह के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। आठ अक्तूबर 2025 को हुई घटना के अगले दिन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अजय कुमार उर्फ राहुल, चंद्रभूषण और अगस्त कोल को गिरफ्तार किया था। वहीं अशोकनगर में जयपुरिया स्कूल के पास रहने वाला नंदन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। मामले में लूट-छिनैती के अलावा मुठभेड़ का मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ मामले में लगातार नोटिस जारी होने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर 25 सितंबर को धारा 84 बीएनएस की उद्घोषणा के तहत कुर्की का नोटिस जारी किया गया। अपराध निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि आरोपी को एक माह के भीतर पुलिस या न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना होगा। ऐसा नहीं होने पर उसकी संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। लूट-छिनैती के मामले में भी न्यायालय पहले ही कुर्की का नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।