दुद्धी। कस्बे के एक निजी होटल में शनिवार को इनरव्हील क्लब की बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लीना जायसवाल को क्लब का अध्यक्ष और माधवी जायसवाल को सचिव चुना गया। स्वाति झा को एडिटर, विनीता मसीह को कोषाध्यक्ष और वंदना गुप्ता को आईएसओ की जिम्मेदारी सौंपी गई। देर शाम शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अणिमा यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में क्लब की ओर से सिलाई केंद्र के लिए कपड़ों का वितरण, बच्चों का ओरल हेल्थ चेकअप और पेपर बैग बनाने के लिए कागज बांटे गए। संचालन स्वाति झा ने किया। माैके पर तारा जायसवाल, राखी जायसवाल, लता, चिंता, अनिता, आभा जायसवाल, कृष्णा, अनुपमा, रेखा, कुसुम, सुमन, ज्योति जायसवाल, कृति सिन्हा, प्रियंका, उमा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।