फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No fertilizer received even after a three-hour wait; women farmers created a ruckus.

Sonebhadra News: तीन घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली खाद, महिला किसानों ने किया हंगामा

Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
No fertilizer received even after a three-hour wait; women farmers created a ruckus.
बभनी में खाद के लिए खडी महिलाएं।स्रोत स्वयं
बभनी। चैनपुर लैंपस (साधन सहकारी समिति) पर मंगलवार को डीएपी के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी और उमस के बीच कई घंटे कतार में इंतजार करने के बाद भी जब किसानों को खाद नहीं मिली, तो नाराज किसानों, महिलाओं ने लैंपस परिसर में ही जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख समिति प्रबंधन ने केवल 54 रसूखदार या चुनिंदा सदस्यों को खाद देने के बाद वितरण बंद कर दिया। इस पर वहां मौजूद सैकड़ों महिला और पुरुष किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वितरण व्यवस्था में अनियमितता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मानसून की बारिश के बाद क्षेत्र के किसान खरीफ फसलों, विशेषकर धान और मक्के की बोआई और रोपाई के काम में जुट गए हैं। इस समय फसलों के लिए डीएपी खाद की सख्त जरूरत है। किसानों का आरोप है कि सहकारी समिति के गोदाम में करीब 300 बोरी डीएपी खाद उपलब्ध थी। इसके बावजूद समिति के सचिव और कर्मचारियों ने मनमानी करते हुए महज 54 सदस्यों को लगभग 115 बोरी खाद बांटी और बाकी बचे स्टॉक को सुरक्षित रखकर वितरण अचानक रोक दिया। इसके चलते सुबह से ही लाइन में लगे सैकड़ों किसान बिना खाद लिए ही घर लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed