सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officials will conduct a physical verification of the facilities available at polling stations tomorrow

Sonebhadra News: मतदेय स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं का कल भौतिक सत्यापन करेंगे अफसर

Thu, 25 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Officials will conduct a physical verification of the facilities available at polling stations tomorrow
सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। विधानसभा वार तैनात सेक्टर अधिकारियों, एसडीएम एवं तहसीलदारों के साथ बैठक में आयोग के निर्देशों के तहत तय समय सीमा में कार्य पूरा करने को कहा। डीएम ने निर्देश दिए कि 27 जून को सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें। निरीक्षण के दौरान यह जांच की जाए कि मतदेय स्थल के लिए चयनित भवन उपयुक्त स्थिति में है अथवा नहीं और वहां निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की कैसी स्थिति है। मतदान केंद्रों पर शौचालय, विद्युत आपूर्ति, मोबाइल नेटवर्क, भवन एवं कमरों की स्थिति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण किया जाए। साथ ही निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार कर समय से उपलब्ध कराई जाए। जहां किसी प्रकार की कमी पाई जाए, वहां संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाओं का उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को भौतिक सत्यापन का कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मतदान केंद्रों की सुविधाओं के आकलन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed