{"_id":"69b847fdcad39b9ecc0ca7e3","slug":"on-the-first-day-children-up-to-class-5-took-the-oral-examination-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-143403-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पहले दिन 5वीं तक के बच्चों ने दी मौखिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पहले दिन 5वीं तक के बच्चों ने दी मौखिक परीक्षा
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते बच्चें। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 2061 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से आरंभ हुईं। पहले दिन कक्षा 1 से 5 तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए बेसिक क्राफ्ट कृषि और खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। परिणाम 30 मार्च तक घोषित किया जाना है।
परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 11 बजे तक और दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक चलेगी। कंपोजिट विद्यालय तकिया दरगाह में परीक्षा के पहले दिन विद्यालय में निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई।
खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज महेंद्र मौर्य ने बताया कि कक्षा 2 से 5 तक 50 प्रतिशत लिखित व 50 प्रतिशत मौखिक परीक्षा होनी है, जबकि कक्षा 4-5 में 70 प्रतिशत लिखित और 30 प्रतिशत मौखिक होगी। कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा 50 अंकों की लिखित होगी। 17 मार्च को पहली पाली में कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों की गणित की परीक्षा होगी।
दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों के लिए संस्कृत और उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी, 19 मार्च को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में कला और संगीत विषय की परीक्षा होगी।
20 मार्च को विज्ञान पर्यावरण अध्ययन और कार्य अनुभव विषय के साथ परीक्षाओं का समापन होगा। परीक्षाओं के बाद तुरंत मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।
Trending Videos