सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   From Vasantik Navratri 19, Mata Rani will arrive on a palanquin.

Sonebhadra News: वासंतिक नवरात्र 19 से, पालकी पर होगा माता रानी का आगमन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
From Vasantik Navratri 19, Mata Rani will arrive on a palanquin.
रॉबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर के समीप नवरात्र की तैयारी को लेकर नारियल,चुनरी की खरीदारी करती महि
विज्ञापन
सोनभद्र। शक्ति आराधना का महापर्व वासंतिक नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही भारतीय नवसंत्सर (नववर्ष) शुरू होगा। नवरात्र नजदीक आने के साथ ही देवी मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही अन्य तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं आस्थावान विशेष अनुष्ठान की तैयारी में जुटे हुए हैं। देवी मंदिरों के आस-पास अस्थाई फल-फूल की अस्थाई दुकानें सजने लगी हैं। रॉबर्ट्सगंज के घुवास खुर्द के आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक इस साल वासंतिक (चैत्र) नवरात्र का पर्व 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इस दिन सुबह 6 बजकर 40 मिनट के बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो रही है। उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजकर 50 मिनट से लेकर 9 बजकर 2 मिनट के बीच कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से कलश स्थापित कर माता दुर्गा की आराधना शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन माता शैलपुत्री का पूजन किया जाएगा। इसी दिन से रौद्र नामक संवत्सर का भी आरंभ हो रहा है, जो धार्मिक अनुष्ठान, जप, तप और पूजन के लिए शुभ माना जाता है। इस संवत्सर के राजा देवगुरु बृहस्पति माने गए हैं। आचार्य त्रिपाठी के अनुसार इस वर्ष माता रानी का आगमन और प्रस्थान डोली (पालकी) पर हो रहा है, जिसे संघर्ष और कठिनाइयों का संकेत माना जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को विशेष श्रद्धा और भक्ति भाव से माता की पूजा-अर्चना और पाठ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि महाष्टमी 26 मार्च को है। 27 मार्च दिन शुक्रवार को नवमी तिथि दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। इस दौरान हवन और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, जिसे श्रद्धालु विधि-विधान से संपन्न करते हैं। जिले में चैत्र नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं श्रद्धालुओं ने भी पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देवी मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य जारी है। श्रद्धालु महिलाएं घरों में पूजन की तैयारियों में जुट गई हैं। पूजन सामग्री विक्रेता राजमन ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए नारियल, चुनरी और अन्य पूजन सामग्री बाजार में 50 से 150 रुपये तक में उपलब्ध है। रॉबर्ट्सगंज स्थित शीतला माता मंदिर के आसपास पूजन सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। चोपन। चैत्र नवरात्र में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जय मां काली सेवा समिति की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने की। बैठक में महामंत्री अभिषेक दुबे ने मंदिर के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नवरात्र में मंदिर की सजावट, माता रानी का भोग एवं नवमी के दिन होने वाले विशाल भंडारे आदि को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से श्याम सुंदर मिश्रा को कार्यक्रम संयोजक एवं मनोज चौबे, संजय चेतन को सह संयोजक बनाया गया। इस दौरान हीरालाल वर्मा, सुनील सिंह, दीना सेठ, कमल किशोर सिंह, अमित सिंह, प्रदीप अग्रवाल, लल्लू श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह प्लाहा, सतनाम सिंह, सुशील पांडेय, अमर शर्मा आदि आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed