सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PM Awas Yojana funds transferred to the accounts of 3791 beneficiaries

Sonebhadra News: 3791 लाभार्थियों के खातों में भेजी गई पीएम आवास की धनराशि

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana funds transferred to the accounts of 3791 beneficiaries
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास का प्रणाम पत्र वितरण करते विधायक और डीएम।स्रोत सूचना वि
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के 3791 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सोमवार को अनुदान की धनराशि स्थानांतरित की गई। प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 90 हजार लाभार्थियों के खातों में एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि बटन दबाकर भेजी।
Trending Videos


इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां मौजूद लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रत्येक परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराना पीएम मोदी का संकल्प है। उसी संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अनुदान की राशि भेजी गई है। इससे अब कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर नहीं रहेगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि जिले के नगर क्षेत्र में 3791 लाभार्थियों के खातों में योजना की धनराशि स्थानांतरित की गई है। पात्र गरीब परिवारों को बिना भेदभाव योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिससे उन्हें पक्के मकान की सुविधा मिल सके। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक डूडा सुधांशु शेखर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed