सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Poetry gathering organized on the anniversary of Operation Sindoor

Sonebhadra News: ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर सजी कविता की महफिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Poetry gathering organized on the anniversary of Operation Sindoor
शहीद स्थल करारी में आयोजित काव्य संध्या में कवियित्री का स्वागत करती युवती। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी शहीद स्थल पर बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने ओज व वीर रस की कविताओं से जनसमूह का मन मोह लिया।
Trending Videos

अध्यक्षता करते हुए चंदौली से आए शिवदास कवि ने मातृभूमि के बलिवेदी पर हंसी हंसी शीश कटावै सेन्हुर, जहां सोहागिन लुटावैं सेन्हुर.. सुनाया। आयोजक संयोजक प्रदुम्न त्रिपाठी ने सिंदूर जहां सुहागिनों ने दान किया है, बहनों ने अपने भाई को कुर्बान किया है, बेटे को लगा चंदन मां सीमा पर भेजती, बलिदानियों के बल पे हिंदुस्तान बना है..सुनाकर देश अनुराग का स्वर बुलंद किया। ओज की कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने सिंदुर थाती जीवन बाती प्रीत का है आधार, मांग सजा कर सजन है करता सात जनम तक प्यार.. सुनाई। गायक सुशील मिश्रा ने जाये नाहीं पावै सजना सेनुरा के पानी। सत के आगे टिकै न केहू एकर अमिट कहानी ..सुनाकर अभिव्यक्ति को धार दी। धर्मेश चौहान ने सिंदूर मन का विश्वास है सिंदूर धरती आकाश है छिपा है इसमें जीवन रहस्य, प्रीत अनुराग हर सांस है ..सुनाया। दिलीप सिंह दीपक, सुनील चौचक, दयानंद दयालू ने भी रचनाएं सुनाईं। संचालन करते हुए अशोक तिवारी एडवोकेट ने सिंदुर में समाया संसार, भव्य छवि निर्मल अगम अपार.. सुनाया। रामयश त्रिपाठी, विजय शंकर त्रिपाठी, जयशंकर त्रिपाठी, ठाकुर कुशवाहा, पुरुषोत्तम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed