सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prioritize the issuance of Ayushman Cards to construction workers.

Sonebhadra News: निर्माण श्रमिकों के प्राथमिकता से बनाएं आयुष्मान कार्ड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Prioritize the issuance of Ayushman Cards to construction workers.
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के तहत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की ओर से निर्धारित सभी लक्ष्यों को तय समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें।
Trending Videos


समीक्षा के दौरान डीएम ने एनआरएलएम समूहों के बैंक खाते खोलने एवं उन्हें ऋण उपलब्ध कराने की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया। श्रम विभाग की समीक्षा में श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया कि पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने उपायुक्त उद्योग और एलडीएम को निर्देश दिया कि लाभार्थियों की पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि पात्रों को समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाई जाए। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीएसटीओ संतपाल वर्मा, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, डीआईओएस जयराम सिंह, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed