Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Three people, including the husband, were sentenced to seven years in prison for murder for not receiving a bike as dowry.
{"_id":"69cabdea74f1158776052f8c","slug":"three-people-including-the-husband-were-sentenced-to-seven-years-in-prison-for-murder-for-not-receiving-a-bike-as-dowry-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-144127-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दहेज में बाइक नहीं मिलने पर हत्या के दोषी पति सहित तीन को सात-सात वर्ष की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दहेज में बाइक नहीं मिलने पर हत्या के दोषी पति सहित तीन को सात-सात वर्ष की सजा
सोनभद्र। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए विवश करने वाले पति, ससुर और सास को सात-सात वर्ष के कठोर कैद की सजा सुनाई गई है। उनके उपर अच्छा-खासा अर्थदंड भी लगाया गया है। एडीजे/एफटीसी सीएडब्लू अर्चना रानी की अदालत ने सोमवार को प्रकरण की सुनवाई की और पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों तथा अधिवक्ताओं की दलीलों को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त फैसला सुनाया।
Trending Videos
अभियोजन कथानक के मुताबिक घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव के रहने वाले नरायन ने 10 मार्च 2021 को राबर्टसगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपा। बताया कि उन्होंने अपनी लड़की प्रीती की शादी 21 अप्रैल 2019 को राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी निवासी जितेंद्र के साथ की थी। शादी में उपहार देने के लिये स्पलेंडर बाइक खरीदी थी लेकिन समधी ने अपाचे बाइक के विवाद खड़ा कर दिया और इसी को लेकर बेटी को उसके ससुराल के लोग लगातार प्रताड़ित करने लगे। 10 मार्च की सुबह सूचना मिली कि उसके बेटी की असामान्य परिस्थिति में मौत हो गई है। हत्या की भी आशंका जताई गई। न्यायालय ने पाया कि 10 मार्च 2021 को प्रीती की मौत फंदे से लटकने के कारण जरूर हुई लेकिन वह सामान्य परिस्थितियों से इतर थी। पति जितेंद्र, ससुर राम सजीवन और सास सुदासा देवी उसके साथ लगातार क्रूरतापूर्ण व्यवहार और प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।