फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Roads in Belch in poor condition; villagers stage protest to express their opposition.

Sonebhadra News: बेलछ में सड़कें बदहाल, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Tue, 18 Aug 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roads in Belch in poor condition; villagers stage protest to express their opposition.
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते बेलछ गाम पंचायत के ग्रामीण। संवाद
सोनभद्र। ग्राम पंचायत बेलछ में जर्जर और कच्ची सड़कों की समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण और मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेलछ के टेकमा टोला में शिव सागर चेरो के घर से मोरइया पहाड़ी तक करीब दो किलोमीटर, गुलाब चेरो के घर से बच्चा यादव के घर तक 700 मीटर, संजय के घर से रविंद्र के घर तक एक किलोमीटर, रामलखन के घर से कैलेश्वर के घर तक 700 मीटर और संपर्क मार्ग से रामकुबेर के घर तक करीब एक किलोमीटर सड़क कच्ची है। इसके अलावा शंकर पटारी के घर से चेरो बस्ती संपर्क मार्ग तक करीब 800 मीटर सड़क भी बदहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्र प्रताप के घर से अकेलवा संपर्क मार्ग की भी मरम्मत की जरूरत है। वहीं बेलछ-सलखन मुख्य संपर्क मार्ग टूट-फूटकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे टेंपो, बाइक सवारों के साथ पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से सभी चिह्नित मार्गों का निर्माण और मरम्मत जल्द कराने की मांग की। प्रदर्शन में मुकेश देव, रामदुलार, रामसूरत, सुरेंद्र, विमला, कलावती, बंशी, मुकेश यादव, राजकुमार, जगवंती, विजय, निराशा, जन्नवती, बालूलाल, मंजू, राजाराम, सीताराम, फुलवंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed