फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Search conducted along a 20-km stretch of the river; no trace found of villagers swept away in the Bijul River.

Sonebhadra News: 20 किमी तक नदी में की गई तलाश, बिजुल नदी में बहे ग्रामीणों का नहीं मिला सुराग

Thu, 20 Aug 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Search conducted along a 20-km stretch of the river; no trace found of villagers swept away in the Bijul River.
सोन नदी में सर्च ऑपरेशन चलाते 36 वीं बटालियन पीएसी रामनगर वाराणसी बाढ़ राहत के जवान। स्रोत जागर
ओबरा। भारी बारिश से उफनाई बिजुल नदी के तेज बहाव में बहे रामप्रीत खरवार (48) और बेचई बैगा (55) का लगभग 50 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। पुलिस और पीएसी के बाढ़ राहत दल की संयुक्त टीम ने नाव के सहारे 20 किमी के दायरे में सोन नदी तक जाकर तलाश की, मगर कुछ सफलता नहीं मिली। अब बृहस्पतिवार को फिर से सर्च अभियान शुरू होगा। उधर, डूबे ग्रामीणों के परिजनों में चिंता और बेचैनी बढ़ती जा रही थी। सलामती की उम्मीद लेकर वह पूरे दिन नदी के किनारे डटे रहे। लगातार हो रही बरसात के कारण बीते सोमवार की दोपहर बिजुल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसी दौरान परसोई ग्राम पंचायत में पुलिया के ऊपर से गुजर रही तेज धारा को पार करने के दौरान बेचई बैगा और रामप्रीत खरवार बह गए थे। घटना के बाद ओबरा पुलिस ग्रामीणों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी है। बुधवार को 36वीं बटालियन पीएसी रामनगर का बाढ़ राहत दल भी घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीम ने बिजुल नदी से सोन नदी तक करीब 20 किमी के दायरे में सर्च अभियान चलाया, मगर कोई सफलता नहीं मिली। ओबरा एसओ सदानंद राय ने बताया कि नदी का बहाव तेज होने के कारण दोनों के बहकर दूर जाने की संभावना है। बुधवार की शाम तक दोनों बहे ग्रामीणों का पता नहीं लग सका है। सर्च ऑपरेशन में बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण मुश्किलें भी सामने आ रही हैं। बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव में बिछियारी नदी में मंगलवार को बहे लल्लू उर्फ राजू (11) और राजकुमार (50) बुधवार की शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ और पीएसी बाढ़ राहत दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में दोनों की तलाश शुरू की, मगर 30 घंटे बाद भी टीम खाली हाथ रही। मंगलवार को रजमिलान निवासी लल्लू उर्फ राजू (11) और राजकुमार (50) बिछियारी नदी में बह गए थे। सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की गई थी। बुधवार को एसडीआरएफ और पीएसी बाढ़ राहत दल की टीम ने मोर्चा संभालते हुए नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया। रेस्क्यू अभियान के दौरान लगातार हो रही बारिश और नदी का मटमैला पानी टीम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। नदी में तेज बहाव और गहराई के कारण पानी के अंदर तलाश करना मुश्किल हो रहा है। टीम नदी के संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन कर रही है। इधर, दोनों के नदी में बहने की खबर के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद रहे और पुलिस तथा रेस्क्यू टीम को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रेस्क्यू टीम द्वारा दोनों की गहनता से तलाश कराई जा रही है। अभी तक किसी का शव बरामद नहीं हुआ है। तलाश अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed