सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Selection process for archery coach begins

Sonebhadra News: तीरंदाजी कोच के लिए चयन प्रक्रिया शुरु हुई

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Selection process for archery coach begins
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की एक जिला एक खेल योजना के तहत जिले में तीरंदाजी खेल का चयन किया गया है। खेलो इंडिया सेंटर के संचालन के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चयनित प्रशिक्षक को अधिकतम 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि प्रशिक्षक के पद पर वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ी रहे हों। हाल के चैंपियन खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर से आशय प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। देश के किसी भी राज्य के 40 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 9 से 18 अप्रैल की समय सीमा तय की गई है। आवेदन के साथ शैक्षिक एवं खेल संबंधी प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed