सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Son murders father on suspicion of illicit affair police arrest accused in sonbhadra

UP: पिता को जंगल में ले जाकर पत्थर से सिर कूंचा, ब्लेड से गला रेता; अवैध संबंध के शक में बेटे ने की थी हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 02 Jun 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

सोनभद्र पुलिस ने सब्जी विक्रेता की जंगल में मिली लाख का खुलासा करते हुए उसके ही बेटे को गिरफ्तार किया है। बेटे ने ही जंगल में ले जाकर पत्थर से सिर कूंचा, फिर ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी थी।

Son murders father on suspicion of illicit affair police arrest accused in sonbhadra
पुलिस के गिरफ्त में पिता की हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ गोविंदपुर के जंगल में पांच दिन पूर्व मिले सब्जी विक्रेता राजदेव सिंह के खून से लथपथ शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उसके ही बड़े पुत्र रवि कुमार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के शक में बेटे ने सुनियोजित तरीके से पिता की हत्या की। जंगल में ले जाकर जमीन पर गिरा दिया। फिर पत्थर से सिर कूंचा और सर्जिकल ब्लेड से गला काट दिया। वारदात के बाद उसने खुद हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कराई, ताकि पुलिस गुमराह हो सके।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
कुंडाडीह गांव निवासी राजदेव सिंह (50) का शव गत 29 मई को आश्रम मोड़ के पास झाड़ियों के बीच लहुलूहान हाल में मिला था। उनके सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार और गर्दन धारदार हथियार से रेतने के निशान थे। बड़े पुत्र रवि कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पिता दोपहर में सब्जी बेचने जाने की बात कहकर घर से म्योरपुर के लिए निकले थे। बाद में उनकी हत्या कर दी गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को कुण्डाडीह निवासी राजदेव सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल क्षेत्र में मिला था। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले सबूतों, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुत्र रवि कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई। जब उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। 

विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा के मुताबिक पूछताछ में रवि कुमार ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पिता के एक महिला से कथित अवैध संबंधों को लेकर परिवार में लगातार विवाद होता था। इससे वह काफी आहत था। समाज में परिवार की छवि खराब हो रही थी। तरह-तरह की बातें सुननी पड़ती थी। इसी गुस्से में उसने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई।

इसे भी पढ़ें; फिल्मी स्टाइल में तस्कर गिरफ्तार: पुलिस वाहन को मारी टक्कर, नोट फेंके, फायरिंग की फिर भी नहीं रुकी टीम
 
जमीन दिखाने के बहाने ले गया जंगल में
रवि ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 29 मई को वह अपने पिता को जमीन दिखाने के बहाने जंगल में ले गया। वहां सुनसान स्थान पर पहले गमछे से दबाव बनाकर उन्हें गिराया, फिर पत्थर से सिर पर वार किया और सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड, खून लगा पत्थर और बाइक की चाबी बरामद कर ली है। एसओ रविकांत मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार रवि कुमार (30) के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के लिए चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed