फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   State-level archery competition begins.

Sonebhadra News: प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू

Mon, 17 Aug 2026 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
State-level archery competition begins.
रॉबर्ट्सगंज तियरा वि​शिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मे
सोनभद्र। 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में भव्य उद्घाटन हुआ। पूर्व सांसद एवं तीरंदाजी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामसकल ने ध्वजारोहण, गुब्बारे एवं सफेद कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से करीब 278 तीरंदाज प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिता में 278 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। देर शाम तक खिलाड़ियों के आने का क्रम बना रहा। बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ है। विद्यालय के खेल मैदान में पानी जमा हो जाने के कारण पूरी प्रतियोगिता तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम में होगी। पहले दिन अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग में इंडियन राउंड 30 मीटर की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बढ़चढ़ कर खिलाड़ी प्रतिभाग किए। इससे पहले अपने संबोधन में संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान ने कहा कि मौसम की चुनौती के बावजूद प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने के लिए आयोजन स्थल को बदलकर विशिष्ट स्टेडियम तैयार किया गया है। पूर्व सांसद रामसकल ने कहा कि तीरंदाजी हमारी गौरवशाली धरोहर है, जिसका इतिहास वैदिक काल से जुड़ा हुआ है। यह गौरव की बात है कि छठवीं बार प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन सोनभद्र में संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के माध्यम से कराया जा रहा है। इस मौके पर डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुंद आनंद पांडेय, पूर्व उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव, मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव, प्रदेश स्तर पर नियुक्त फील्ड ऑफिसर स्नेहलता, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य डॉ. ब्रजेश सिंह, निशा सिंह, संतोष कुमार, शिव नारायण लाल, उमाकांत मिश्रा, उमाकांत शुक्ल, अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुशील चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed