सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन 11वें सत्र के साथ संपन्न हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि मीना चौबे और विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह रहे।
मुख्य अतिथि मीना चौबे ने कहा कि देश के सामने बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा को लेकर अनेक चुनौतियां हैं। आतंकवाद, घुसपैठ, फेक करेंसी, ड्रग्स, नक्सलवाद, सामाजिक विघटन और भ्रामक विमर्श जैसी समस्याओं से निपटने के लिए राष्ट्रवाद को मजबूत करना तथा सुरक्षा बलों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करना आवश्यक है। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया है। कार्यक्रम में संजय भाई पटेल, भूपेश चौबे, राम लखन सिंह, श्रवण गौड़, रूबी प्रसाद, तीर्थराज, राम सकल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री शारदा खरवार ने किया।