सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The changed pattern of evaluation did not yield the desired marks.

Sonebhadra News: मूल्यांकन के बदले पैटर्न से नहीं मिले मनमाफिक नंबर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The changed pattern of evaluation did not yield the desired marks.
रॉबर्ट्सगंज प्रकाश जीनियस प​ब्लिक इं​ग्लिस स्कूल में सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट नेट पर देखते विद्य
विज्ञापन
सोनभद्र। सीबीएसई के नतीजों ने इस बार बहुतों को मायूस किया है। बेसब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्रा नंबर देखकर मन मसोस कर रह गए। खास तौर से विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को बड़ा झटका लगा है। मनमाफिक माफिक नंबर न मिलने की टीस उन्हें कचोटती रही।
Trending Videos

शिक्षकों के मुताबिक बोर्ड की ओर से मॉडरेशन पॉलिसी में रोक और ऑन-स्क्रीन मार्किंग के चलते अंक में बढ़ोतरी नहीं हुई, जिससे कुल स्कोर कम रहा। हालांकि इसे भविष्य के लिए बेहतर माना जा रहा है। उत्तीर्ण प्रतिशत में कमी नहीं आई। विद्यालयों के परिणाम पर गौर करें तो जहां पिछले वर्षों में 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर पाने वालों की संख्या अधिक रहती थी, इस बार इसमें कमी आई है। कमोवेश सभी स्कूलों में एक जैसे हाल रहे। पिछली परीक्षाओं में अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थी भी इस बार मनमाफिक नंबर न मिलने से दुखी रहे। कई छात्र परीक्षा के पैटर्न में बदलाव और सख्त मूल्यांकन के कारण उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिलने से निराश दिखे। सीबीएसई की ओर से मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए कंपार्टमेंट का भी विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दाेस्तों के साथ बांटी खुशी, मिठाई खिलाकर दी बधाई
सोनभद्र। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क के प्रबंधक प्रकाशध्यानानन्द के अनुसार 81.88 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। गणित में अधिकतम 88 अंक, रसायन विज्ञान में 95 अंक, भौतिक विज्ञान में 91 अंक, जीव विज्ञान में 100 अंक, अंग्रेजी में 96 अंक, पेंटिंग में 100 अंक, म्यूजिक में 97 व शारीरिक शिक्षा में 90 अंक रहा। विद्यालय की छात्रा अस्मि सिंह पीसीबी संवर्ग में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। सर्वश्व पांडेय ने पीसीएम संवर्ग में 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व शौर्य अग्रवाल ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य एके वर्मा, शिक्षक चंचला मिश्रा, ओपी यादव, राकेश दुबे, आलोक तिवारी, अंकित शुक्ला, फरहीन सिद्दीकी, प्रांजली सिंह आदि ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल की छात्रा पूर्विका त्रिपाठी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वही ज्ञानेंद्र शर्मा ने 85, आर्ना पांडेय ने 83, नीरज शर्मा ने 83 और श्रेयस ने 81 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्हें मिठाई खिलाई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। एमवीएम पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज के छात्र पृथ्वी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। आराध्या सिन्हा ने 93, अभिनय तिवारी ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए। आयुषी मौर्या, शंभावी सिंह एवं सुजाता अग्रहरि को 90 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं परासी पांडेय शाखा में आयुष त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। करण कुमार, पीयूष दुबे, यशी मिश्रा और रितिका कुशवाहा ने भी विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया। प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी हौसलाफजाई की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार पांडेय, अक्षय राज मिश्र, धीरज पांडेय, विभोर पांडेय, डॉ. अजय सिंह, राहुल जायसवाल, विजय कुमार द्विवेदी, विशेष पाठक, कृष्णानंद मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
12वीं की परीक्षा में किया बढि़या प्रदर्शन
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के विज्ञान संकाय से मोहम्मद कैफ अंसारी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ मुकद्दस फातिमा ने दूसरा और अमृता मिश्रा ने 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में रमनीत कौर विरदी ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान, शनाया वोहरा ने 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और अल्फ्रेड राज ने 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विज्ञान संकाय के आयुष श्रीवास्तव ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, श्रेया सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और शंशाक सिंह 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्या दीपाशरण ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परासी के सुजीत कुमार गुप्ता ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूर्णिमा पाण्डेय दूसरा स्थान और 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अर्पिता गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्या रचना दुबे ने मेधावी छात्रों के साथ-साथ सभी बच्चों के उत्तीर्ण अंक अर्जित करने पर उन्हें बधाई दी। हिंडालको रेणुसागर पावर डिविजन के आवासीय परिसर स्थित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में वाणिज्य संकाय से रूद्र प्रताप तिवारी 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे। वहीं विज्ञान संकाय में 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
दिशिता बनी स्कूल टॉपर
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल की छात्रा दिशिता सिंह ने 91.6 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया। शुभ श्रीवास्तव तथा सौम्या वर्मा
ने 90.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। स्नेहा गिरि को 90 प्रतिशत अंक मिले।प्रधानाचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा ने सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम केवल अंकों का प्रतिबिंब नहीं होते, बल्कि यह आपके परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और समर्पण की सच्ची पहचान है। आपकी सफलता आपके अथक प्रयासों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
शत-प्रतिशत रहा रेणुकूट के स्कूलों का परिणाम
रेणुकूट। सीबीएसई के 12वीं के नतीजे में नगर के विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। संत एबीआर पब्लिक स्कूल में कुल 150 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। सभी ने सफलता पाई है। विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्र अभिषेक कुमार राय 92.4 फीसदी अंक के साथ पहले और रोशनी गुप्ता ने 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। केसरी देवी कनोडिया विद्या मंदिर का भी परिणाम शत प्रतिशत रहा, यहां कुल 88 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें अमन पांडेय ने 95. 2 फीसदी अंक के साथ पहला, आशुतोष कुमार 94.6 फ़ीसदी के साथ दूसरा, हर्ष पाठक 94.2 फीसदी के साथ तीसरा स्थान पाया। वाणिज्य वर्ग में साक्षी यादव 94.6 प्रतिशत के साथ पहले, अमृशा रेम 94 फ़ीसदी के साथ दूसरे और निष्ठा जायसवाल 92.4 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य संजय खन्ना ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए छात्रों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी है।
बारहवीं में भी क्षेत्र में लहराया परचम
बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में बारहवीं के विज्ञान वर्ग के तेजश तिवारी और सुभार्थी विश्वास ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। तेजश तिवारी ने केमेस्ट्री में सौ, पेंटिंग में 99, गणित में 98, कंप्यूटर में 93 एवं भौतिकी में 92 अंक प्राप्त किया है। सुभार्थी विश्वास ने पेंटिंग में 100, कैमेस्ट्री में 98, बायोलॉजी में 97, कंप्यूटर साइंस में 96 एवं अंग्रेजी में 91 अंक प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में आवेश रजा 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कीर्तिका द्विवेदी ने 89.2 एवं शिवम कुमार 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। प्राचार्य राजकुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। डॉ. आरके झा, विजय तिवारी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, एसपी तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं संत जोसेफ स्कूल रिहंद नगर के विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान भौमिक एस 93.2, द्वितीय स्थान सयुरी खरे को 89 प्रतिशत अंक मिले। प्रिंसिपल रोनाल्ड नोरोन्हा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed