{"_id":"6a442401adf54e51200237ca","slug":"the-kolkata-summer-special-arrived-late-sonbhadra-news-c-189-1-svns1012-150732-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कोलकाता समर स्पेशल 20 घंटे की देरी से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कोलकाता समर स्पेशल 20 घंटे की देरी से आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। मंगलवार को अप और डाउन की ट्रेनें घंटों की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर आईं। कानपुर सेंट्रल कोलकाता समर स्पेशल 20 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन के पहुंचने का समय सोमवार की सुबह 11 बजे था लेकिन यह ट्रेन मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे पहुंची। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की शाम छह बजे तक अप की ओर जाने वाली धनबाद दिल्ली स्पेशल फेयर एक घंटे, शेखपुरा-आनंद विहार समर स्पेशल एक घंटे, दानपुर-एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल फेेयर 2 घंटे, दानापुर-नई दिल्ली समर स्पेशल एक घंटे, हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े 5 घंटे, मुजफ्फरपुर-चर्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे, रांची -नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली हसनपुर रोड- उधना एक्सप्रेस सवा 5 घंटे, एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल 22 घंटे, झांझरपुर-उधना समर स्पेशल 10 घंटे, कामाख्या- नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े 5 घंटे, दानापुर-बड़साड़ स्पेशल फेयर छह घंटे लेट रही। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-हावड़ा मेल 2 घंटे, नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस 3 घंटे लेट रही। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।