{"_id":"69f798c0fdca7afdf2098b44","slug":"the-samajwadi-party-protested-against-the-price-hike-by-garlanding-commercial-cylinders-and-performing-aarti-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-145839-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कमर्शियल सिलिंडर को माला पहनाई, आरती \nउतार कर सपा ने किया दाम बढ़ने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कमर्शियल सिलिंडर को माला पहनाई, आरती उतार कर सपा ने किया दाम बढ़ने का विरोध
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्वर्ण जयंती चौक पर कमर्शियल सिलिंडर को माला पहनाकर आरती उतारी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कमर्शियल सिलिंडर का दाम तीन हजार के पार पहुंच गया है।
नेतृत्व करते हुए सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन आज जिस तरीके से मंहगाई की चाभुक जनता पर चल रही है, ये किसी से छिपा नहीं है।
आज कमर्शियल सिलिंडर का दाम तीन हजार रुपये के पार चला गया। जिसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। गैस का दाम बढ़ने से व्यापारी, दुकानदार भाजपा सरकार से परेशान हैं।
सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य महंगा करने का काम कर रही है।
अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरी ने कहा कि आज देश में मंहगाई बढ़ाकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि पूंजीपतियों की सरकार चल रही है। इस दौरान सरोज पटेल, मनीष केड़िया, श्यामसुंदर सोनकर, मनोज केवट, शौर्य त्रिपाठी, संदीप भारती, अर्जुन खरवार, सुरेंद्र प्रजापति, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos