{"_id":"69f796e3e32a5e1fb707e2f4","slug":"two-arrested-in-case-of-video-showing-beating-of-tribal-youth-gun-seized-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-145870-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आदिवासी युवक की पिटाई वाले वीडियो के मामले में दो गिरफ्तार, बंदूक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आदिवासी युवक की पिटाई वाले वीडियो के मामले में दो गिरफ्तार, बंदूक जब्त
विज्ञापन
पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात करने पहुंची मप्र की राज्य मंत्री।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
शक्तिनगर। आदिवासी युवक अन्नेलाल बैगा की पिटाई संबंधित वायरल वीडियो पर विपक्ष द्वारा हंगामा के बाद पुलिस ने पुलिस ने आरोपी मकरध्वज सिंह (55) और प्रदीप कुमार पटेल (50) को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पास से बंदूक भी जब्त की गई है। घटना सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में स्थित एनसीएल निगाही कोयला खदान के पास की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो को संज्ञान में लेते हुए नवानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया, तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
मामले में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एक मई से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, इसमें एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे थे। थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने टीम गठित कर जांच शुरू कराई। जांच में पता चला कि वीडियो करीब डेढ़ माह पुराना है और थाना नवानगर क्षेत्र का है। पुलिस ने वीडियो में मारपीट का शिकार व्यक्ति की पहचान अन्नेलाल बैगा (40) निवासी घोरौली कला, एनसीएल निगाही गेट के पास के रूप में की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 20 मार्च की है। वह अपनी पत्नी के साथ रेलवे ट्रैक के किनारे लकड़ी बीनने गया था। तभी बजरंग सिक्योरिटी और मधुकान कंपनी से जुड़े कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर स्क्रैप चोरी करने का आरोप लगाने लगे। आरोपियों ने गाली-गलौज की और हॉकी से हमला कर दिया।
थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि दोनों आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त हाकी बरामद की है, वहीं वीडियो में दो नाली बंदूक लिए दिख रहे आरोपी प्रदीप पटेल से बंदूक भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया। मामले का तीसरा आरोपी विनीत पांडेय जो वीडियो में उकसाते हुए दिखाई दे रहा है, उसकी तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
Trending Videos