{"_id":"69b9b5a10e69f18c290e9026","slug":"three-teachers-for-29-children-yet-they-could-not-teach-addition-and-subtraction-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-143459-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 29 बच्चों पर तीन शिक्षक, फिर भी नहीं सीखा सके जोड़-घटाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 29 बच्चों पर तीन शिक्षक, फिर भी नहीं सीखा सके जोड़-घटाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ जागृति अवस्थी ने बुधवार को परासी स्थित प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का हाल जाना। प्राथमिक स्कूल में महज 29 बच्चों के बीच तीन शिक्षक मौजूद थे। वहीं शिक्षण की स्थिति भी काफी खराब मिली। उन्होंने बच्चों से जोड़-घटाना, गुणा-भाग लगवाने का प्रयास किया। उनसे संवाद कर भी पठन-पाठन का हाल जाना लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। इस पर नाराजगी जताते हुए जहां उन्होंने मौके पर मौजूद जिम्मेदारों की जमकर क्लास लगाई। वहीं पठन-पाठन की स्थिति में सुधार न आने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान साफ-सफाई की भी स्थिति खराब मिली जिसमें तत्काल सुधार का निर्देश दिया गया।
घोरावल ब्लाक की स्थिति जानने निकली सीडीओ रास्ते में अचानक से प्राथमिक विद्यालय परासी पर रूकी। वहां मौजूद शिक्षकों में हड़बड़ी की स्थिति बन गई। उपस्थिति पंजिका जांचने के बाद उन्होंने बच्चों की उपस्थिति जांची तो पता चला कि विद्यालय में नामांकित 52 बच्चों के मुकाबले महज 29 बच्चे बच्चे मौजूद हैं। यह स्थिति तब थी जब विद्यालय में परीक्षा चल रही थी। सीडीओ ने शिक्षा का स्तर जांच तो उसकी भी स्थिति खराब मिली। महज 29 बच्चों की मौजूदगी और तीन शिक्षकों की तैनाती के बावजूद शिक्षण गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। साफ-सफाई की खराब स्थिति ने भी उन्हें खासा नाराज किया। सीडीओ का कहना था कि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीडीओ हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, बीडीओ घोरावल नितिन कुमार आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने घोरावल ब्लॉक का भी निरीक्षण किया।
Trending Videos