सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two More Names Surface in Cannabis Smuggling Case; Car Rented for the Purpose

Sonebhadra News: गांजा तस्करी मामले में सामने आए दो और नाम, किराये पर ली थी कार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two More Names Surface in Cannabis Smuggling Case; Car Rented for the Purpose
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में हाईवे किनारे एक अर्धनिर्मित मकान के पास से पकड़े गए गांजा के मामले में दो और नाम सामने आए हैं। गिरोह के अगुआ बताए जा रहे सचिन सहित चार की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Trending Videos

सामने आए दो नए नामों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़ी गई कार पर गाजियाबाद का नंबर जरूर दर्ज है लेकिन इसका पंजीयन आजमगढ़ के ही व्यक्ति के नाम पाया गया है। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की संयुक्त टीम ने 16 लाख के गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। सूत्र बताते हैं कि आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वाहन जहां आजमगढ़ के अराजी अमनी सरदहा निवासी बेलाल अहमद के नाम पंजीकृत है।
वहीं सिधारी थाना क्षेत्र के देवखरी निवासी अंकित सिंह के जरिये इसे बुक कराया गया था। नौ अप्रैल को किराये पर कार लेने के बाद सचिन अपने साथी शेरू, डंपी, मोहित के साथ उड़ीसा के भुवनेश्वर 11 अप्रैल को पहुंचा। पांच दिन तक वहां रुककर कई धार्मिक व पर्यटन स्थलों की सैर की। 16 अप्रैल को आजमगढ़ के अतरौलिया के रहने वाले मोहम्मद अयूब ने राउरकेला पहुंचकर विष्णु साहू से संपर्क के लिए कहा।
वहां पहुंचने पर दोनों ने पैसे का लेन-दिन किया। इसके बाद एक-एक किलो का बंडल बनाकर लगभग 52 किलाे गांजा डिकी में लोड कर दिया गया। 16 अप्रैल की रात वहां से आजमगढ़ के लिए निकले।
एसओजी के पास पहुंची सटीक जानकारी के आधार पर 17 अप्रैल की रात उन्हें गांजा के साथ दबोच लिया गया। अब सामने आए नए नाम और उनसे जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed