Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
"I am calling from the Board Office; if you want your daughter's marks increased in the exam, send the money."
{"_id":"69e5193a7caa3de4c606c00e","slug":"i-am-calling-from-the-board-office-if-you-want-your-daughters-marks-increased-in-the-exam-send-the-money-sonbhadra-news-c-194-1-son1010-145186-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बोर्ड ऑफिस से बोल रहा हूं, परीक्षा में बेटी का नंबर बढ़वाना है तो पैसे भेजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बोर्ड ऑफिस से बोल रहा हूं, परीक्षा में बेटी का नंबर बढ़वाना है तो पैसे भेजो
म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक सुरक्षाकर्मी को रविवार को फोन से ठगी का शिकार बनाने की कोशिश की गई। उसकी सूझबूझ और सतर्कता के चलते यह प्रयास असफल रहा।
Trending Videos
सीएचसी में तैनात बीना, शक्तिनगर निवासी सुरक्षाकर्मी रायसिंह के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड ऑफिस का कर्मचारी बताया। ठग ने दावा किया कि रायसिंह की पुत्री पूनम ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के तहत इंटरमीडिएट की परीक्षा खड़िया, शक्तिनगर केंद्र से दी है, उसके परीक्षा परिणाम में अंक कम आए हैं। ठग ने छात्रा का रोल नंबर बताते हुए अंग्रेजी विषय में 21 और समाजशास्त्र में 24 अंक होने की जानकारी दी। इसके बाद उसने लालच देते हुए कहा कि कुछ पैसे देने पर नंबर बढ़ाकर बेहतर परिणाम दिलाया जा सकता है। पहले तो सुरक्षाकर्मी रायसिंह कुछ समय के लिए असमंजस में पड़ गया और पैसा भेजने का विचार भी किया, लेकिन उसने सतर्कता दिखाते हुए पहले अपनी पुत्री से रोल नंबर की पुष्टि की, रोल नंबर भी सही था। इसके बाद जब ठग ने पैसे ट्रांसफर करने के लिए क्यूआर कोड भेजा, तो रायसिंह को शक हुआ और उसने तुरंत पैसे भेजने से इन्कार कर दिया। एसओ रविकांत मिश्र ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। लोगों से अपील है कि इस प्रकार के फोन कॉल से सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।