{"_id":"6a55e9f699cf28e73b042ed1","slug":"two-youths-on-bike-killed-in-collision-with-hyva-truck-in-sonbhadra-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: तेज रफ्तार से खत्म हो गईं दो जिंदगियां, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: तेज रफ्तार से खत्म हो गईं दो जिंदगियां, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत
Tue, 14 Jul 2026 01:19 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:19 PM IST
सार
Sonbhadra News: करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दोनों मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी माफी गुरुदेव नगर निवासी सुरेंद्र कुमार पाल (22) पुत्र सियाराम पाल तथा राजगढ़ थाना क्षेत्र के धुरकर गांव निवासी मुन्ना (27) पुत्र रामअवध सोमवार को किसी कार्य से चंदौली जिले के चकरघट्टा गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वे करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि सुरेंद्र कुमार पाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मुन्ना को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची करमा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसरा है।