सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Accident Coal-Laden Truck Crushes Couple One Dead Other in Critical Condition Driver Flees with Vehicle

UP Accident: कोयला लदे ट्रक ने दंपती को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; वाहन लेकर चालक फरार

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Apr 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर चोपन थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां पत्नी की माैत हो चुकी थी, वहीं, पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

UP Accident Coal-Laden Truck Crushes Couple One Dead Other in Critical Condition Driver Flees with Vehicle
अस्पताल में माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Accident: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के डाला-बाड़ी के पास शुक्रवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, चोपन बैरियर निवासी रामसेवक पटेल (55) अपनी पत्नी शांति देवी (52) के साथ तीन दिन पहले दुद्धी स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे डाला-बाड़ी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद शांति देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति रामसेवक कुछ दूरी पर गंभीर अवस्था में तड़पते हुए पड़े थे।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल रामसेवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चोपन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed